शेयर बाजार में तीसरे दिन भी गिरावट जारी, सेंसेक्स 518.64 अंक की गिरावट के साथ हुआ बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2022

घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स 518 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 518.64 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,144.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 604.15 अंक तक नीचे चला गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 147.70 अंक यानी 0.81 प्रतिशत टूटकर 18,159.95 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, विप्रो और टाटा स्टील प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और पावरग्रिड शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में, जबकि जापान का निक्की लाभ में रहा। यूरोप में शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में नुकसान में रहे।

इसे भी पढ़ें: 'Kutta' आखिरकार बन गया 'Dutta', शख्स ने Ration Card में बदले सरनेम को यूं भौंक-भौंक कर कराया ठीक

अमेरिका में वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को बढ़त में रहा था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 751.20 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

वे जहर बेच रहे हैं... उत्तर प्रदेश में खांसी की दवा के मामले को लेकर सपा विधायकों का विरोध प्रदर्शन

Delhi में Nitin Nabin से मिले चंद्रबाबू नायडू, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

China कल तक India को Air Pollution पर उपदेश दे रहा था, आज दमघोंटू Smog ने Beijing को घेर लिया

कोहरे ने थामी रफ्तार! दिल्ली से उड़ानों को लेकर आई एडवाइजरी