शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक फिसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2019

मुंबई। एशियाई बाजारों की नरमी तथा व्यापार युद्ध की आशंकाएं पुन: जोर पकड़ने से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 151.70 अंक यानी 0.40 प्रतिशत गिरकर 38,153.71 अंक पर चल रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 51.95 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,307.95 अंक पर चल रहा था।

मंगलवार को सेंसेक्स में 361.92 अंक और निफ्टी में 114.55 अंक की गिरावट रही थी। बुधवार को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में शेयर बाजार बंद रहे थे। सेंसेक्स की कंपनियों में वेदांता, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सन फार्मा और एलएंडटी गिरावट में रहीं। विशेषज्ञों ने कहा कि विश्व व्यापार संगठन ने अमेरिका को यूरोपीय संघ पर शुल्क लगाने की मंजूरी दे दी है। इससे व्यापार युद्ध का तनाव फिर से गहरा जाने की आशंका है। इसके अलावा अमेरिका में रोजगार के कमजोर आंकड़ों के कारण भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

इसे भी पढ़ें: रिजर्व बैंक की बैठक, PMI आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

इस बीच ब्रेंट क्रूड का वायदा 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 57.71 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 1,298.56 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की।

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन की दिल्ली में 30 सितंबर को हो सकती है बैठक, Mamata Banerjee ने Rahul Gandhi से की बात

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया

Chhattisgarh में Dalli Rajhara-Rowghat रेलवे लाइन का अंतिम 17.5 किमी ट्रैक तैयार