शेयर बाजार में दो दिन की गिरावट पर विराम, रिलायंस की अगुवाई में सेंसेक्स 437 अंक चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2022

मुंबई। शेयर बाजारों में पिछले दो दिन से जारी गिरावट पर बृहस्पतिवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 437 अंक के लाभ के साथ बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में जोरदार लिवाली तथा कच्चे तेल के दाम में नरमी से बाजार बढ़त में रहा। कारोबारियों के अनुसार हालांकि रुपये की विनिमय दर में गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से लाभ पर अंकुश लगा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स की शुरूआत हल्की रही।

इसे भी पढ़ें: मूसेवाला हत्या: उच्च न्यायालय ने लॉरेंस बिश्नोई की याचिका खारिज की

कच्चे तेल की कीमतों में आई कुछ गिरावट से भी घरेलू बाजार को समर्थन मिला। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि बहुत कुछ भारत और अमेरिका में केंद्रीय बैंक की नीतियों पर निर्भर करेगा। इसकी घोषणा अगले दो सप्ताह में की जाएगी।’’ बीएसई में छोटी कंपनियों (स्मॉलकैप) का सूचकांक 0.6 प्रतिशत चढ़ा जबकि मझोली कंपनियों (मिडकैप) का सूचकांक 0.04 प्रतिशत नीचे आया। कोटक सिक्योरिटीज लि. के श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘‘हल्की शुरूआत के बाद बाजार में उछाल आया। मुख्य रूप से हाल में गिरावट वाले आईटी तथा तेल एवं गैस शेयरों में लिवाली से बाजार को मजबूती मिली। भारतीय बाजार का प्रदर्शन एशिया के अन्य बाजारों की तुलना में बेहतर रहा...।’’ मानक ब्रेंट क्रूड 2.21 प्रतिशत घटकर 113.7 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के साथ वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।

ऐसी रिपोर्ट है कि सऊदी अरब रूसी तेल पर पश्चिमी देशों की पाबंदियों के कारण पैदा हुई कमी को पूरा करने के लिये आपूर्ति बढ़ाने को तैयार है। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 10 पैसे टूटकर 77.60 (अस्थायी) पर पहुंच गयी। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1,930.16 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं