शेयर बाजार नई ऊंचाई पर, सेंसेक्स 199 अंक चढ़ा, निफ्टी पहली बार 12,100 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2019

मुंबई। बैंक, आईटी और वाहन कंपनियों के शेयरों में विदेशी निवेशकों की लिवाली से शेयर बाजार बुधवार को नई रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुए।वैश्विक बाजारों की सकारात्मक प्रवृत्ति से बाजार को मजबूती मिली। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 199.31 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,020.61 की नई ऊंचाई पर बंद हुआ। तीस शेयरों में से 24 लाभ में रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 63 अंक यानी 0.52 प्रतिशत सुधरकर 12,100.70 के नये रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में येस बैंक सर्वाधिक लाभ में रहा।इसमें 7.65 प्रतिशत की तेजी रही। उसके बाद क्रमश: एसबीआई (2.43 प्रतिशत) का स्थान रहा।इसके अलावा मारुति 2.38 प्रतिशत, सन फार्मा 1.87 प्रतिशत और एचयूएल 1.78 प्रतिशत मजबूत हुए। वहीं दूसरी तरफ एल एंड टी को सर्वाधिक नुकसान हुआ। कंपनी का शेयर 2.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, टाटा स्टील, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक भी नुकसान में रहे।

इसे भी पढ़ें: विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों में नवंबर में किया 17,722 करोड़ का निवेश

विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक रुख के बीच सतत विदेशी पूंजी प्रवाह से बाजार धारणा को बल मिला। अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 4,677.75 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। कारोबारियों के अनुसार नवंबर महीने के वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों के समाप्त होने से पहले की लिवाली से भी तेजी को बल मिला। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग (चीन), तोक्यो (जापान) और सियोल (दक्षिण कोरिया) लाभ में रहे जबकि शंघाई (चीन) में गिरावट रही। वहीं यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में सकारात्मक रुख रहा।

प्रमुख खबरें

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें India में Timing और सूतक काल की Details

Noida International Airport परिसर में जलभराव पर प्रबंधन की सफाई, 30 मिनट में स्थिति सामान्य

Mumbai के Vile Parle की शांता भवन इमारत में आग से 2 की मौत, 6 लोग झुलसे

Hariyali Amavasya 2026: सावन की अमावस्या पर बन रहे विशेष संयोग, जानें Puja Vidhi और दान का महत्व