देश में सहिष्णुता एवं सौहार्द की मजबूत विरासत न डरेगी, न डिगेगी: नकवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2018

 नयी दिल्ली। सिने अभिनेता नसीरूद्दीन शाह के देश के मौजूदा माहौल संबंधित एक बयान के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि किसी को डरने या डराने की जरूरत नहीं है और देश में सहिष्णुता एवं सौहार्द की मजबूत विरासत नहीं डिगेगी। नकवी ने संवाददाताओं से कहा कि न किसी को डरने की जरूरत है और किसी को डराने की। सहिष्णुता का संस्कार और सौहार्द की संस्कृति अटूट है। उन्होंने कहा, ‘‘सहिष्णुता और सौहार्द की यह मजबूत विरासत न डरेगी और न ही डिगेगी। यही एक भारत, श्रेष्ठ भारत तथा सबका साथ, सबका विकास है।

यह भी पढ़ें: मैंने ऐसा क्या कह दिया जो मुझे गद्दार ठहराया जा रहा है: नसीरुद्दीन

बहरहाल, केंद्रीय मंत्री ने महागठबंधन के बारे में एक अन्य सवाल पर चुटकी लेते हुए कहा,‘‘ जो गठबंधन की गाड़ी पर बैठे हैं, उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है। गठबंधन पहले नीति और नेता तय कर ले।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ‘उदारवाद’ की बात करके जनता को ‘उधारवाद’ के रास्ते पर खड़ा कर दिया है।

प्रमुख खबरें

बेटे को मार डालेगा ईरान! नेतन्याहू को क्यों सता रहा खौफ, अंदर की कहानी क्या है?

Maharashtra Govt का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: irregular Deputation नियुक्तियां रद्द, 10 सितंबर तक वापसी का Order

Delhi Heritage की अनदेखी पर Supreme Court सख्त, MCD और ASI अधिकारियों को Personal Appearance का नोटिस

Nitin Gadkari के अब काम नहीं कर सकता Statement पर Office की सफाई, Politics से लेना-देना नहीं