सतत विकास के लक्ष्यों की सफलता भारत की सफलता पर निर्भर है: पुरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2018

न्यूयॉर्क। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि एक स्वस्थ, न्यायसंगत और शांतिपूर्ण विश्व बनाने के लिए वैश्निक नेताओं द्वारा अपनाए गए महत्त्वकांक्षी 2030 सतत विकास लक्ष्यों की सफलता भारत पर निर्भर करेगी। आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख विकास कार्यक्रम, “बड़े परिवर्तन’’ लाने वाले हैं और इनके माध्यम से भारत ने नियोजित शहरीकरण के विश्व के सबसे बड़े और सबसे समग्र कार्यक्रम की शुरूआत की। 

 

पुरी ने यहां बताया, “सहस्राब्दी विकास लक्ष्य (एमडीजी) मुख्यत : इसलिए सफल हुए क्योंकि चीन ने करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) की सफलता पूरी तरह भारत पर निर्भर करती है और हम उसे पाने के लिए दृढ़ निश्चयी हैं।” उन्होंने कहा, “भारत सफल होगा, इसमें मुझे कोई शक नहीं है। इसके लिए हरित और लचीला रूख अपनाया जाएगा। हालांकि ये लक्ष्य भारत के लिए नहीं बनाए गए हैं, ये लक्ष्यों की वैश्विक स्थिति के संदर्भ में हैं। भारत सफल होगा और इसके साथ सतत विकास लक्ष्यों में सफलता मिलेगी क्योंकि भारत की सफलता 1.25 अरब लोगों को प्रभावित करेगी।’’ पुरी संयुक्त राष्ट्र के उच्च स्तरीय राजनीतिक मंच में शामिल होने के लिए शहर में थे। यह मंच सतत विकास के विभिन्न लक्ष्यों में हुई प्रगति की समीक्षा कर रहा है।

प्रमुख खबरें

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान

Jammu Kashmir: आतंकवादी संगठन से जुड़ने जा रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर ही धड़ दोबाचा

पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक एजेंडा, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज