By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2018
मुंबई। शिवसेना ने आज कहा कि कर्नाटक में राज्यपाल वजुभाई वाला द्वारा बीएस येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए दिए गए 15 दिनों के समय को घटाने का उच्चतम न्यायालय का फैसला यह दिखाता है कि राज्यपाल ने भाजपा की मदद की और वह गलत थे। शिवसेना ने कहा कि कर्नाटक में सत्ता के लिए संघर्ष उच्चतम न्यायालय पहुंचा, जिसने राज्यपाल के फैसले को रद्द कर दिया।
पार्टी ने कहा कि शीर्ष न्यायालय ने कर्नाटक में भाजपा को झटका दिया। इसने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में नैतिकता, एक पार्टी के प्रति वफादारी, विश्वास अतीत की बातें हो गई हैं। पिछले कुछ बरसों में राजनीति का स्तर गिरा है।