बिग बॉस से मिली बेशुमार पॉपुलैरिटी, सलमान का रहा सिर पर हाथ, फिर भी नहीं चला इन स्टार्स का करियर

By रेनू तिवारी | Jun 05, 2020

टीवी पर पिछले 13 सालों से प्रसारित होने वाला सबसे विवादित शो बिग बॉस रहा हैं। इस घर में आने वाले कई सदस्य रातों रात लोगों के दिल में बस जाते हैं। कई बार ऐसा हुआ है कि शो में लोगों ने कंटेस्टेंट को बहुत पसंद किया हैं लेकिन ये लोग शो से बाहर आने के बाद कहीं गायब से हो जाते हैं। कुछ लोगों की तो शो ने किस्मत बना दी लेकिन कुछ लोग की ट्रोफी जीतने के बाद भी कुछ नहीं कर रहे। आये आपको बताते है बिग बॉस के उन सदस्यों के बारे में-

बिहार के दीपक ठाकुर बिग बॉस 12 में घर में आये थे। शो में दीपक ने एक नॉन सेलेब्रिटी होने के बावजूद बहुत ही शानदार खेला था। दीपक ने घर के अंदर कॉमनर्स का एक ग्रुप बनाया और श्रीसंत जैसे सेलेब्रिटी से पंग लिया। दीपक ठाकुर टॉप 3 में शामिल हुए थे। शो में शानदार पॉपुलैरिटी मिलने के बावजूद दीपक को शो के बाद कोई काम नहीं मिला। 

इसे भी पढ़ें: नाक में उंगली डाल कर साफ कर रहे थे रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा ने लगा दी एक्टर की क्लास

रोमिल चौधरी

वकील रोमिल चौधरी भी बिग बॉस 12 के घर के सदस्य थे। रोमिल को शो का मास्टर माइंड कहा जाता था। शो में वह बहुत ही शानदार खेल रहे थे। हरियाण की जनता रोमिल के लिए काफी क्रेजी थी। शो के बाद रोमिल का भी अता पता नहीं हैं। कई बार खबरे आयी कि वह किसी शो में दिखाई पड़ेंगे लेकिन शो केवल अफवाह निकली। 

कमाल आर खान

कमाल आर खान भी बिग बॉस के घर के सदस्य रह चुके हैं। बॉलीवुड की फिल्मों मे छोटे-मोटे रोल करने के बाद कमाल को बिग बॉस में एंट्री मिली। शो में उन्होंने अच्छा खेला लेकिन शो से बाहर आने के बाद वह कहीं पूछे नहीं गये। आज कम कमाल सोशल मीडिया पर विवादित संदेश पोस्ट करके केवल लोगों की गाली खाने का काम करते हैं। 

तनीषा मुखर्जी

बिग बॉस के घर में तनीषा मुखर्जी ने भी एंट्री की थी। तनीषा एक्ट्रेस कजोल की बहन है। उनका मुकाबला शो मे गौहर खान के साथ था। तनीषा ने शो में बहुत ही उम्दा खेला था। अरमान कोहली के साथ अपने अफेयर को लेकर भी वह काफी सुर्खियों में रहती थी। तनीषा के साथ कजोल का नाम जुड़ा होने के बाद भी वह कुछ खास नहीं कर सकीं। हमेशा अरमान कोहली के साथ हो रहें विवाद के कारण ही सुर्खियों में आयी।

शिल्पा शिन्दे

टीवी शो भाभी जी घर पर हैं  में अंगूरी भाभी का किरदार  निभाने वाली शिल्पा शिन्दे ने बिग बॉस 11 की ट्रोफी जीती थी। शिल्पा ने भाभी जी घर पर है के सेट पर काफी बवाल करने के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया। अच्छी टीवी स्टार होने के बावजूद शिल्पा शिन्दे के पास इस समय कोई बड़ा काम नहीं  हैं। 

अर्शी खान

बिग बॉस में बेबाक बाते करने वाली अर्शी खान ने भी सो में खूब हल्ला किया था। शो से बाहर आने के बाद भी खूब वीडियो बनाए लेकिन वह ज्यादा कुछ नहीं कर सकीं। शो के बाद उन्हे कई बार राखी सावंत के साथ देखा गया हैं। 

मनवीर गुर्जर 

मनवीर गुर्जर, बिग बॉस 10 के विजेता थे। उनके अफेयर, जिंदगी, खेलने के तरीके हर चीज के बारे में खूब चर्चा हुई। लेकिन शो को जीतने के बाद बाहर आते ही मनवीर गायब हो गए। उन्हें कोई काम भी नहीं मिला।

आरती सिंह

बिग बॉस 13 के घर में आरती सिंह ने टॉप 5 में जगह बनाई थी। आरती सिंह ने भी खूब शानदार खेला था। आरती बॉलीवुड खानदान से होने के बावजूद भी इंडस्ट्री में कुछ खास नहीं कर सकी। बिग बॉस 13 के खत्म होने के बाद हर सदस्य को कुछ न कुछ करते हुए देखा गया लेकिन आरती सिंह खो गयी कहीं। 

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी