Tennis: साथियान, शरत और मनिका की तिकड़ी करेगी भारतीय दल की अगुआई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2019

नयी दिल्ली। जी साथियान, शरत कमल और मनिका बत्रा की तिकड़ी रविवार से इंडोनेशिया में शुरू हो रही एशियाई टेबल टनिस चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुआई करेगी। एशियाई चैम्पियनशिप 2020 तोक्यो ओलंपिक क्वालीफाइंग स्पर्धा है। दस सदस्यीय भारतीय दल में पांच पुरुष और पांच महिला खिलाड़ी शामिल हैं। टीम चीन के चेंगदू में दस दिवसीय अभ्यास शिविर में भाग लेने के बाद शनिवार को योज्ञाकर्ता पहुंच गयी।

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में ATP कप में खेलेंगे दुनिया के टॉप 10 टेनिस स्टार

इस प्रतियोगिता में अनुभवी टेबल टेनिस शरत और शीर्ष भारतीय खिलाड़ी साथियान को जापान, कोरिया, ताइपे और सिंगापुर जैसे शीर्ष दावेदारों के खिलाफ खुद का आकलन करने का मौका मिलेगा। महिला वर्ग में सभी की निगाहें मनिका पर होंगी। उन्होंने युगल मुकाबलों के लिए मधुरिका पाटकर के साथ जोड़ी बनाई है। यह जोड़ी उम्मीद करेगी कि उनका संयोजन अच्छा काम करें। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के महासचिव एमपी सिंह और कोषाध्यक्ष अरुण कुमार बनर्जी भी इंडोनेशियाई शहर में मौजूद रहेंगे। दोनों एशियाई देशों की द्विवार्षिक सभा एटीटीयू कांग्रेस में भाग लेंगे। 

इसे भी पढ़ें: नाओमी ओसाका ने इस साल दूसरी बार बदला अपना कोच

टीम:

पुरुष: 

मानव ठक्कर, एंथोनी अमलराज, जी साथियान, हरमीत देसाई और शरत कमल।

महिला: 

सुतीर्था मुखर्जी, मधुरिका पाटकर, अहिका मुखर्जी, मनिका बत्रा और अर्चना कामथ।

प्रमुख खबरें

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति