KIFF समारोह में द वीपिंग वुमन को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2019

कोलकाता। स्पेनिश फिल्म द वीपिंग वुमन ने 25वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा श्रेणी में गोल्डन रॉयल बंगाल टाइगर पुरस्कार जीता है। इसी साल आई इस फिल्म का निर्देशन जेयरो बुस्तामांते ने किया है।

फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी द्वारा फिल्मोत्सव के दौरान इस फिल्म के लिये 51 लाख रुपये नकद और ‘गोल्डन रॉयल बंगाल टाइगर ट्रॉफी’ प्रदान की गयी। वेकलाव मारहोल द्वारा निर्मित और निर्देशित फिल्म द पेंटेड बर्ड  को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाजा गया। इस फिल्म को 21 लाख रुपये नकद और ‘गोल्डन रॉयल बंगाल क्राउन’ प्रदान किया गया। इस फिल्मोत्सव का समापन शुक्रवार को हो गया।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल