पलट जाएगा दिल्ली का पूरा खेल! बुजुर्गों की पेंशन पर बीजेपी ने कर दिया सबसे बड़ा ऐलान

By अभिनय आकाश | Jan 17, 2025

दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव है। इस दिन दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दिल्ली के लिए बीजेपी की तरफ से अपना संकल्प पात्र का पहला भाग जारी किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करते हुए बुजुर्गों की पेंशन से जुड़ा बड़ा ऐलान किया है। जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी सरकार 60-70 वर्ष के बुजुर्गों के लिए पेंशन की रकम को 2 हजार से बढ़ाकर 2500 प्रतिमाह कर देगी। इसी तरह से 70 साल के सीनियर सीटीजन्स व विधाव बहनों के साथ ही स्पेशल एबल्ड को 3 हजार प्रतिमाह दिए जाएंगे। आपदा पार्टी ने सारी स्कीम को रोक दिया। पेंशन देना बंद कर दिया। 80 हजार बुजुर्ग इस दुनिया से चले गए। उनकी जगह को भी इन्होंने नहीं भरा है। यानी कि कैसे ये गरीब आदमियों को तकलीफ देते हैं। इसका ये जीता जागता नमूना है। सीनियर सीटिजन को पेंशन देने वाले स्लॉट में 80 हजार बेचारे इस दुनिया से चले गए। आपको नए नाम डालने चाहिए थे। आपने नहीं डाला। ये आपदा का काम है जिसे हमें ध्यान में रखना चाहिए। 

जेपी नड्डा ने कहा कि इनका (AAP का) मोहल्ला क्लीनिक भ्रष्टाचार का अड्डा और लोगों की आंखों में धूल झोंकने वाला कार्यक्रम है। इनके मोहल्ला क्लीनिक में फ्रॉड लैब टेस्ट हुए हैं और 300 करोड़ रुपये का स्कैम हुआ है। हमारी सरकार आने पर इन सबकी पूरी तरह से जांच की जाएगी। हम भाजपा के संकल्प में इस बात को जोड़ते हैं कि दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के तहत प्रतिमाह 2,500 रुपये हर महिला को दिए जाएंगे। इस योजना को पहली ही कैबिनेट में पारित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Marathi Film Selected For Oscars 2027 | ऑस्कर के लिए मराठी फिल्म गोंधल चुनी गई भारत की आधिकारिक एंट्री, FFI ने की घोषणा

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण Blast, 16 लोगों की मौत और 50 से अधिक घायल

Amit Shah ने सरकारी कामकाज में बढ़ाई Hindi की पैठ, तकनीक और अनुवाद पर दिया जोर

PNS Hunain ने तोड़ा 1991 का समझौता, INS Kolkata से टक्कर पर MEA ने Pakistan को घेरा