पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2018

शिकागो। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने यहां कहा कि पिछले चार साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत ने तेजी से और जबरदस्त प्रगति की है और पूरा विश्व अब भारत की तरफ देख रहा है। उपराष्ट्रपति यहां तेलुगु अमेरिकियों के एक समूह को संबोधित कर रहे थे। नायडू ने कहा, ‘‘पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था धीमी हो गयी हैं। ऐसे में केवल भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।’’ 

 

सैंकड़ो तेलुगु अमेरिकी लोगों के समूह को शनिवार को संबोधित करते हुए नायडू ने एशियाई विकास बैंक, विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) जैसे विभिन्न वैश्विक आर्थिक संस्थानों के ताजा विकास के आंकड़ों और तथ्यों का उल्लेख किया। तेलुगु में अपने संबोधन में नायडू ने कहा, ‘‘पूरी दुनिया इस वक्त भारत की तरफ देख रही है।’’ 

 

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हाल में जब तक मैं शहरी विकास मंत्री था तब 35 से 40 प्रतिनिधि मुझसे मिले थे। वे सभी भारत में निवेश करना चाहते थे।’’ गैर सरकारी दौरे पर शिकागो आये नायडू ने तेलुगु प्रवासियों की बैठक को संबोधित किया और यहां चल रहे विश्व हिन्दू कांग्रेस में बीज भाषण दिया। उन्होंने आह्वान किया कि भारत के विकास में तेलुगू समुदाय को सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें तेलुगु अमेरिकी समुदाय की सफलता पर गर्व है। 

प्रमुख खबरें

RSS को भाजपा से जोड़कर समझना बड़ी गलती, Mohan Bhagwat ने ऐसा क्यों कहा?

थाईलैंड ट्रिप का बदल जाएगा बजट: 2026 में लैंड ऑफ स्माइल्स में घूमने के लिए बढ़ा लें अपनी सेविंग्स, जानें कतना होगा खर्च

असम में PM Modi ने किया फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास, कांग्रेस पर जमकर बरसे

चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ही Kashmir में हुई बर्फबारी, दो महीने का सूखा खत्म