महिला ने लगाई सीएम शिवराज से गुहार, कहा- हम तुम्हें वोट दे रहे, हमारी सुन लो साहब

By सुयश भट्ट | Oct 25, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर जिले में सीएम ने चुनावी सभा को संबोधित किया। जब मुख्यमंत्री संबोधित कर रहे थे, तब नीचे खड़ी एक महिला से सीएम शिवराज से गुहार लगाना शुरू कर दिया। महिला चिल्लाती रही। हम तुम्हें वोट दे रहे, हमारी सुन लो साहब, हमें आदमी जान से मार रहे हैं, हमारी कोई मदद नहीं है। हमारा घर नहीं है, हम यहीं जान दे देंगे शिवराज साहब। जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी उस महिला को ले गई। 

वहीं ये भी जानकारी मिली है कि सभा में शामिल होने आए लोगों को जब पता चला कि खाना बटना शुरू हो गया है तो वहां भीड़ लग गई। इस दौरान किसी ने 5 से किसी ने 10 पैकेट लूट लिए तो कोई को खाली हाथ जाना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:वेब सीरीज आश्रम को लेकर भोपाल में सियासत गरमाई, बीजेपी-कांग्रेस के नेता हुए आमने-सामने 

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पृथ्वीपुर में चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र का इतिहास बदलना है। जनता के कल्याण के लिए काम करना है। मामा इसकी गारंटी देने आया है। आपके 25, 26, 27, 28, 29 और 30 इन छह दिन के बदले मामा आपकी पूरे 2 साल सेवा करेगा, यह प्यार का सौदा है, 27 को फिर टाइम दूंगा।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित