युवती के फेसबुक फ्रेंड ने धोखाधड़ी कर ठगे लाखों रुपए के जेवर और नगदी

By दिनेश शुक्ल | Jan 15, 2021

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर सिविल लाईन थानांतर्गत फेसबुक फ्रेंड से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसमें विगत दिनों एक युवक ने युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक्सीडेंट की झूठी कहानी रचते हुए युवती से करीब तीन लाख रुपए के जेवर व 85 हजार रुपए नगद हड़प लेने का मामला सामने आया है। वही युवती को जब मामले की हकीकत का पता चला तो उसने परिजनों की मदद से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर चौथे आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी है।

इसे भी पढ़ें: मुरैना में जहरीली शराब पीने २४ लोगों की मौत, कांग्रेस ने की सीबीआई जाँच की माँग

पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामले में अनित पांडे, हिमांशु रजक, राजेश श्रीवास व जयेश वर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर राजेश श्रीवास निवासी ब्रजमोहन नगर, जयेश वर्मा को हिरासत में ले लिया। वहीं फरार अनित व हिमांशु की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने तीन-तीन हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। पुलिस ने आज हिमांशू पिता राकेश रजक उम्र 19 वर्ष निवासी तेल मिल पुल के पास कुचबंधिया मोहल्ला घमापुर को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही पुलिस फरार मुख्य आरोपी अनित की तलाश सरगर्मी से कर रही है |

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर