वाराणसी के 84 घाटों पर हेरिटेज साइनेज लगाने का कार्य शुरू

By आरती पांडेय | Jun 24, 2021

लॉकडाउन के बीच स्मार्ट सिटी के तहत काशी में स्थित 84 घाटों पर हेरिटेज साइनेज लगाने का काम शुरू हो गया है। इस कार्य में करीब 4.3 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके अंतर्गत नाम पटि्टका बदलने के साथ प्रत्येक घाट पर उसकी महत्ता के साथ उसके आस-पास की प्रमुख धरोहरों और खासियत के बारे में विस्तार से दर्शाया जाएगा। इससे पर्यटकों के साथ यात्रियों को भी सुविधा होगी। घाटों पर श्रधालुओं के होने से नाविकों के आय में बढोतरी होगी।

इसे भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योग

कमिश्नर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर काशी शहर में स्थित 84 घाटों पर ये हेरिटेज साइनेज लगाए जाने हैं। ये साइनेज पर्यटकों के मार्गदर्शन व अन्य ऐतिहासिक स्थलों से संबंधित जानकारी मुहैया कराएंगे। नाविक समाज के नेता कहना है कि सीलापट् लग जाने से घाट पर आने वाले पर्यटको और श्रधालुओं को घाट के इतिहास के बारे में पूरी जानकारी सुविधानुसार मिल जायेगी साथ ही घाटों पर पर्यटको के होने से नाविकों के आय के स्तोत्र में बढो़तरी होगी।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला