कंपनी अधिनियम के तहत प्रावधानों को आपराधिक कार्रवाई से मुक्त करने का काम जारी: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के कारोबार के अनुकूल रवैये का शुक्रवार को जिक्र करते हुए कहा कि देश में कारोबार को सुगम बनाने के लिये कंपनी अधिनियम के प्रावधानों को आपराधिक कार्रवाई से मुक्त करने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने एसोचैम के एक कार्यक्रम में कहा कि कॉरपोरेट कर की दरों में हुई हालिया कटौती ने इसे कंपनियों के लिये सर्वकालिक निचले स्तर पर ला दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि श्रमिकों का भी ध्यान रखा जाना चाहिये।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कंपनी पंजीकृत करने में पहले कई महीनों का समय लगता था, जिसे अब घटाकर महज कुछ घंटे पर ले आया गया है। बेहतर बुनियादी संरचना ने हवाईअड्डों और बंदरगाहों पर कानूनी प्रक्रिया में लगने वाले समय को कम किया है। उन्होंने कहा कि व्यापार एवं उद्योग जगत के सुझावों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में गतिशील परिवर्तन लाये गये हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में कारोबार सुगमता की दिशा में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 देशों में भारत भी एक है।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने राजनाथ सिंह और जयशंकर से मुलाकात की, भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा

मोदी ने कहा कि महज तीन साल में हम कारोबार सुगमता सूचकांक में 142वें स्थान से छलांग लगाकर 63वें स्थान पर पहुंच गये हैं। मोदी ने कहा कि कंपनी अधिनियम के कई प्रावधानों को आपराधिक कार्रवाई से मुक्त कर दिया गया है तथा अभी और प्रावधानों को आपराधिक कार्रवाई से मुक्त करने पर काम जारी है।

प्रमुख खबरें

NIA ने Cyber Attack मामले में पांच राज्यों के ठिकानों पर की छापेमारी

Yogi Adityanath ने Ajay Rai पर साधा निशाना, सावन में मछली भोज पर बढ़ा सियासी विवाद

S Jaishankar ने Moscow में Vladimir Putin से की अहम बैठक, व्यापार और उर्वरक आपूर्ति पर सहमति

Himachal Assembly में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत पर विवाद खत्म, Speaker ने दिया फैसला