विश्व समुदाय अफगानिस्तान से संपर्क बनाए रखे,मौजूदा संकट से निकलने में मदद करे : पाकिस्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रविवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अफगानिस्तान से संपर्क बनाए रखना चाहिए और मौजूदा संकट से निकलने में उसकी मदद करनी चाहिए। यूरोपीय संघ में विदेश मामलों और रक्षा नीति के उच्चस्थ प्रतिनिधि और यूरोपीय आयोग के उपाध्यक्ष जोसफ बोरेल के साथ बैठकमें कुरैशी ने अफगानिस्तान में उत्पन्न स्थिति पर पाकिस्तान का पक्ष रखा।

इसे भी पढ़ें: काबुल में गुरुद्वारे में फंसे 260 से अधिक सिखों को वहां से निकलने के लिए मदद चाहिए : यूनाइटेड सिख

पाकिस्तान के विदेश विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक कुरैशी ने सभी अफगानों के अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बयान के मुताबिक कुरैशी ने कहा कि मौजूदा समय में अफगानिस्तान के साथ स्थायी संपर्क बनाए रखने की जरूरत है। कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि बोरेल को अन्य यूरोपीय समकक्षों के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी गयी।

प्रमुख खबरें

धनतेरसः धन की पूजा नहीं, धन के शुद्ध संस्कारों का पर्व

UP के किसान अब ईंधन और Hydrogen भी बनाएंगे, Jaunpur में बोले Nitin Gadkari

प्रदूषण पर राजनीति का धुआं और जनता की घुटती सांसें

Election Commission की मांग खारिज, Bombay High Court ने 10 दिनों में Voter List अपडेट करने को कहा