युवक अपने बकरों को जबरदस्ती पिला रहा था शराब, वीडियो हुआ वायरल

By सुयश भट्ट | Sep 20, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमे एक युवक जबरदस्ती दो बकरों को शराब पिला रहा है। युवक उनके लिए कोल्ड ड्रिंक की बोतल में पैग तैयार करते हुए नज़र आया। वीडियो में वो कहता हुआ दिखा कि - " देखो यह मेरे दोनों बकरे शराब पीते हैं। यह इसी तरह तैयार होते हैं। यह देख लो इनका ब्रांड है। यह इसी ब्रांड की शराब पीते हैं। अब मैं उन्हें शराब पिला रहा हूं।"

आपको बता दें कि युवक एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब डालकर एक बकरे के मुंह को कसकर पकड़कर उसके मुंह में जबरन शराब डाल देता है। शराब पीने के बाद बकरा यहां-वहां पैर फटकारते नजर आ है। वहीं शराब पिलाने के बाद युवक उनसे कहता है कि अब क्या खाओगे।

दरअसल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बकरों को जबरन शराब पिलाई जा रही है। बोतल में शराब डालने के बाद उसमें पानी भी मिलाकर पैग तैयार किया जाता है। बकरा मुंह नहीं खोलता है तो आरोपी उन पर बैठकर जबरन उसका मुंह एक हाथ से जोर लगाकर खोलता है। और उसके मुंह में शराब भर देता है।

इसे भी पढ़ें:इंदौर के रसोमा चौराहे पर लड़के ने स्टंट करते हुए बनाया अपना वीडियो

दरअसल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीडियो बनाने वाले बदमाश का नाम अय्यूब काला है। काजी कैंप में रहने वाला अय्यूब हनुमानगंज पुलिस थाने की गुंडा लिस्ट में है। उस पर पहले से ही मारपीट समेत अन्य धाराओं में 5 मामले दर्ज हैं।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये