दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक सोन नदी में डूबा

By दिनेश शुक्ल | Nov 16, 2020

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में रविवार को शहर के पांच युवक पिकनिक मनाने के लिए शहडोल-रीवा मार्ग पर सोन नदी छोटी पुल के समीप गए थे। पिकनिक मना रहे सभी दोस्त नहाने के लिए नदी में उतरे, उसी समय एक 20 वर्षीय युवक गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। दूसरे दिन सोमवार को भी गोताखोरों की मदद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

 

इसे भी पढ़ें: दीपावली पर पटाखा फोड़ रहे 10 वर्षीय बच्चे की मौत, जाने कैसे हुआ हादसा

जिसकी सूचना सोहागपुर पुलिस को मिली सूचना मिलते ही सोहागपुर पुलिस अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच गई। काफी तलाश करने के बाद भी युवक का पता नहीं चला। सोहागपुर थाना के एएसआई रजनीश तिवारी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू कर पाना मुमकिन नहीं रहा। सोमवार की सुबह फिर युवक की तलाश शुरू की जाएगी। गोहपारू एवं सोहागपुर पुलिस मौके पर तैनात है। रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है पुलिस ने बताया कि प्रयास अभी भी जारी है, जिस जगह युवक नहा रहे थे उसके आस-पास देखा जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप