प्रसिद्ध रंगकर्मी डा. उर्मिल कुमार थपलियाल का न‍िधन, सीएम योगी ने जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2021

लखनऊ। प्रसिद्ध रंगकर्मी और साहित्यकार उर्मिल कुमार थपलियाल का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को यहां निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आंतों के कैंसर से पीड़ित थपलियाल (78) ने मंगलवार देर शाम अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं। नौटंकी के पुनरुद्धार और रंगमंच को लोकप्रिय बनाने के लिए जीवन भर काम करने वाले थपलियाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 50 साल पुराने लोकप्रिय रंगमंच समूह दर्पण से जुड़े थे और उन्होंने आकाशवाणी के साथ भी लंबे समय तक काम किया था।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी