हमारे पैरा-एथलीटों का दृढ़ संकल्प उनकी असाधारण मानवीय भावना को दिखाता है : अनुराग

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 05, 2021

शिमला, 05 अगस्त--- भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं भारतीय पैरालंपिक समिति के मुख्य संरक्षक अविनाश राय खन्ना ने बताया कि खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पैरालंपिक गेम्स का थीम गीत वर्चुअल माध्यम से लांच किया। उन्होंने बताया की पैरालंपिक गेम्स आने वाली 24 अगस्त 2021 से 5 सितंबर 2021 तक जापान टोक्यो में होने जा रहे हैं, जिसके लिए भारतीय खिलाड़ी अथक मेहनत कर रहे हैं।

खन्ना ने कहा भारत में पैरालंपिक अभियान ने बहुत ही कम समय में बहुत बड़ा आकार ले लिया है और पैरा स्पोर्ट्स की इस अभियान को आगे बढ़ाने में सबसे बड़ी भागीदारी है। भारत में पैरा-स्पोर्ट्स को मुख्यधारा में लाने की जरूरत है। यह थीम गीत भारतीय पैरालंपिक दल के मनोबल को बढ़ाने के लिए रचा गया है। हम सभी भारतीयों से अनुरोध करते हैं कि थीम सॉन्ग को सुनकर और ज्यादा से ज्यादा शेयर करके पैरालंपिक खेलों के लिए अपना समर्थन जाहिर करें। 

इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि, “भारत, टोक्यो ओलंपिक की 9 खेल प्रतिस्पर्धाओं में 54 पैरा-खिलाड़ियों के साथ अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेज रहा है। हम आपके खेल को गौर से देखेंगे और आपकी इस अविश्वसनीय यात्रा के साक्षी बनेंगे। हमारे पैरा-एथलीटों का दृढ़ संकल्प उनकी असाधारण मानवीय भावना को दिखाता है। यह याद रखें कि जब आप भारत के लिए खेल रहे होंगे तो आपका उत्साहवर्धन कर रहें 130 करोड़ भारतीय आपके साथ होंगे । मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे पैरा-एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने हमारे रियो 2016 पैरालंपिक खेलों के खिलाड़ियों से मुलाकात की थी और वे हमेशा हमारे खिलाड़ियों के कल्याण के लिए गहरी रुचि रखते हैं। प्रधानमंत्री ने सदैव पूरे देश में खेल संबंधी बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ प्रतिभा के पोषण के लिए सरकार के दृष्टिकोण पर ध्यान दिया है। मैं भारत की पैरालंपिक समिति और इसकी अध्यक्ष श्रीमती दीपा मलिक को भी बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि हमारे खिलाड़ी बेहतर तरीके से तैयार हों और सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं प्राप्त कर सकें।" 

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने  भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा  41 वर्षों बाद ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई, ये जीत हॉकी के नये स्वर्णिम युग की शुरुआत है| 

वर्चुअल कार्यक्रम में खेल मंत्रालय के अधिकारी पीसीआई के सेक्रेटरी जनरल सरदार गुरशरण सिंह एवं सह सचिव अशोक बेदी उपस्थित रहे ।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश