भाजपा और आम आदमी पार्टी के रूप में 2 बड़े विकल्प मौजूद, सुनील जाखड़ की सक्रिय राजनीति में फिर हो सकती है वापसी

By अभिनय आकाश | May 16, 2022

एक तरफ जहां भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी यानी कांग्रेस उदयपुर में चिंतन और मनन में लगी थी। वहीं दूसरी तरफ पंजाब से उसके लिए एक बुरी खबर सामने आई है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सक्रिय राजनीति से भी तौबा कर लिया। लेकिन अब कहा जा रहा है कि पंजाब की सक्रिय राजनीति में वापस से उनके एक्टिव होने के आसार हैं और सामने दो विकल्प भी उपलब्ध हैं। जाखड़ ने अपने इस्तीफे के ऐलान के साथ ही कहा था कि सोनिया जी पंजाब को बख्श दो। लेकिन उनका पंजाब प्रेम उन्हें फिर से नई पारी की ओर ले जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब को लेकर बोले अनुराग ठाकुर- सत्ता आती-जाती रहती है, सुरक्षा महत्वपूर्ण है

गौरतलब है कि बीते  दिनों सुनील जाखड़ ने अपने फेसबुक पेज पर दिल की बात की। इसमें उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफे का ऐलान किया। जाखड़ पर कांग्रेस ने हाल ही में अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्हें सभी पदों से हटा दिया था। जाखड़ को दो साल पहले भी हटाने की सिफारिश की गई थी। पने फेसबुक लाइव में उन्होंने कहा क‍ि पार्टी चिंतन शिविर सिर्फ औपचारिकता थी। हर जगह पंजाब की स्थिती बदतर है। कांग्रेस के कुछ नेताओं को बेनकाब करना जरूरी है। सुनील जाखड़ ने कांग्रेस नेता अंबिका सोनी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस का बेड़ा गर्ग किया। उन्‍होंने आगे कहा क‍ि आज कांग्रेस पार्टी खटिया पर नजर आ रही है।  

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं