नेताओं को कमतर बताकर विपक्षी एकता नहीं हो सकती, राहुल गांधी पर तृणमूल का हमला अवांछित: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2021

 कांग्रेस ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस पर उसके नेतृत्व को कमतर करके पेश करने का आरोप लगाया और कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी की ओर से राहुल गांधी पर हमला ‘अवांछित’ था।

 कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र में जो छपा है, वो ठीक नहीं है क्योंकि राहुल गांधी लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी पर हमला अवांछित है।’’ सुरजेवाला ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस सभी विपक्षी दलों और उनके नेतृत्व का सम्मान करती है तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ खिलाफ लड़ाई में उनके योगदान को स्वीकारती है। उन्होंने कहा कि नेताओं को कमतर बताकर विपक्षी एकता नहीं हो सकती।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter