अमरनाथ यात्रा पंजीकरण में आई 10 प्रतिशत की गिरावट, LG Manoj Sinha बोले- सुरक्षा के किए जा रहे पूरा इंतजाम

By अंकित सिंह | Jun 26, 2025

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पंजीकरण में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। सिन्हा ने राजभवन में संवाददाताओं से कहा कि 22 अप्रैल की घटना से पहले तीर्थयात्रियों का पंजीकरण अच्छी गति से चल रहा था, लेकिन उसके बाद पंजीकरण में कमी आई। पिछले साल की तुलना में पंजीकरण में 10.19 प्रतिशत की गिरावट आई है।

उन्होंने कहा कि अब तक 85000 तीर्थयात्रियों ने अपने पंजीकरण की पुष्टि की है। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पंजीकरण में तेजी आएगी। यह पूछे जाने पर कि क्या आतंकी हमले ने इस साल अमरनाथ यात्रा को प्रभावित किया है, सिन्हा ने कहा कि इसने पूरे जम्मू-कश्मीर, खासकर घाटी को प्रभावित किया है। सिन्हा ने यह भी कहा कि काफिला लखनपुर से शुरू होगा और यात्रा भगवती नगर से शुरू होगी। हम सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काफिले के साथ यात्रा करने वाले सभी लोगों के लिए व्यवस्था कर रहे हैं। मैं निजी वाहन से यात्रा के लिए आने वाले लोगों से भी काफिले के साथ यात्रा करने का अनुरोध करता हूं।

इसे भी पढ़ें: अमरनाथ गुफा में हुई प्रथम पूजा, एलजी मनोज सिन्हा ने किया सबसे पहले दर्शन, भक्तों से की खास अपील

उन्होंने कहा कि इस बार हेली सेवाएं बंद कर दी गई हैं... श्राइन बोर्ड और प्रशासन मिलकर यात्रियों, पोनीवालों और पिट्ठूवालों का बीमा करवाते हैं। मेरा आग्रह है कि देश में यह संदेश जाए कि कश्मीर के लोगों की मेहमाननवाजी का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। वार्षिक अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए इस बार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कुल 180 कंपनी तैनात की गई हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में 30 अधिक हैं। 

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 24 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Pakistan Terrorist Attack | खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाकर्मियों की जांच चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, दो जवानों की मौत

Himachal Weather: भारी बारिश से 125 सड़कें बंद, मंडी जिले में सबसे अधिक असर

Himachal के Sirmaur में दो बच्चों की कुंड में डूबने से मौत, तीन को बचाया गया