यूक्रेन के प्रतिनिधियों से बातचीत में प्रगति हुई : रूस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2022

मॉस्को|  यूक्रेन के अधिकारियों से वार्ता कर रहे रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख ने कहा है कि यूक्रेन के तटस्थ दर्जे को लेकर दोनों पक्ष समझौते के करीब पहुंच गए हैं।

यूक्रेन के साथ कई दौर की वार्ता करने वाले रूसी प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष व्लादिमीर मेदिंस्की ने शुक्रवार को कहा कि दोनों पक्ष यूक्रेन के नाटो में शामिल होने की कोशिश को छोड़ने और तटस्थ रुख अख्तियार करने को लेकर उत्पन्न मदभेदों को पाटने के करीब पहुंच रहे हैं।

मेदिंस्की की टिप्पणी को रूसी समाचार एजेंसियों ने इस प्रकार उद्धृत किया, ‘‘तटस्थ दर्जा और यूक्रेन की नाटो की सदस्यता से दूरी वार्ता का मुख्य बिंदु है और इस मामले में दोनों पक्षों का रुख एक-दूसरे के करीब पहुंच रहा है।’’

उन्होंने कहा कि अब यूक्रेन के विसैन्यीकरण के लिए दोनों पक्षों ने ‘‘करीब आधा रास्ता’’ तय कर लिया है। मेदिंस्की ने रेखांकित किया कि कीव जोर दे रहा है कि यूक्रेन के रूस-समर्थित पूर्वी अलगाववादी क्षेत्र को उसके अधीन लाया जाए, जबकि रूस का मानना है कि इलाके के लोगों को स्वयं अपनी किस्मत का फैसला करने की अनुमति दी जाए।

प्रमुख खबरें

मक्का मस्जिद की छत से अचानक कूद गया शख्स! लेकिन नीचे… Video Viral

Leftover Sweets Recipes: बची हुई मिठाई से बनाएं ये लाजवाब डिश, खाने में लगेंगी बेहद टेस्टी

skin Care: नाइट क्रीम लगाने के बाद भी क्यों नहीं आता ग्लो, जानिए

कनाडा में मृत भारतीय छात्र पर विदेश मंत्रालय का बयान, परिवार के संपर्क में हैं, मौत के कारणों का लगाया जाएगा पता