राजधानी में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या में लगातार हो रही है बढ़ोतरी, स्वास्थ्य महकमें में मचा हुआ है हड़कंप

By सुयश भट्ट | Sep 10, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच, डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। लेकिन इसके बाद अब एक और नई मुसीबत सामने आ गई है। राजधानी में अब चिकनगुनिया के मामले लगातर बढ़ते जा रहा है। और इसके साथ ही चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है।

आपको बता दें कि भोपाल में गुरुवार को डेंगू के 22 और नए मरीज मिले हैं। और साथ ही साथ भोपाल में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 174 हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि राजधानी में पहली बार एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज मिले हैं।

इसे भी पढ़ें:50 फीसदी उपस्थिति के साथ खोली जाएंगी यूनिवर्सिटी और कॉलेज, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश 

दरअसल राजधानी में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य महकमे और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए इन बीमारियों से निपटने के लिए 85 टीमें तैनात की है। जानकारी के मुताबिक टीमें घर-घर सर्वे करेंगी और अगर किसी घर में लार्वा मिला तो 500 रुपए का उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में 10m एयर राइफल रजत

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल