Delhi : दिन में लू चलने की संभावना, 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2024

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को भी भीषण गर्मी पड़ेगी और दिन में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्लीवासियों के लिए सोमवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है। 


दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 43 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राजधानी में आज दिन में बादल छाए रहने, लू चलने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

भारत के लिए नेपाल ने पलट दिया पूरा नियम, नोट बैन पर सरकार का बड़ा फैसला

Jordan किंग से मिलकर मोदी ने किया ऐसा ऐलान, झूम उठे 140 करोड़ भारतीय

Pakistan से जबरदस्त बदला लेने वाला है इजरायल, एक्शन मोड में मोसाद!

IPL 2026 | आईपीएल 26 मार्च से 31 मई के बीच होगा, जान लीजिए इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़ी हर जानकारी