पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के शासन में अराजकता फैली हुई है : Rajnath Singh

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2024

जलांगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नेपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि राज्य में उनके नेतृत्व वाली सरकार के शासन में अराजकता फैली हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद संदेशखालि जैसी घटनाएं हो रही हैं। राजनाथ ने यहां मुर्शिदाबाद लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार गौरी शंकर घोष के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के शासन में अराजकता फैली हुई है।’’ 

प्रमुख खबरें

Sugar Price में जल्द आएगी गिरावट, ISMA ने कहा देश में चीनी का पर्याप्त भंडार

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा