व्यापार युद्ध के दौरान शी चिनफिंग से मुलाकात की कोई संभावना नहीं: ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्यापार युद्ध समाप्त करने के लिए एक मार्च की निर्धारित समयसीमा पूरी होने तक उनके और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच बातचीत की कोई संभावना नहीं है। व्हाइट हाउस में संवाददाताओं ने ट्रंप से प्रश्न किया कि क्या अगले महीने कोई बैठक तय की गई है इस पर उन्होंने। कहा ‘‘अभी तक तो नहीं।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या बैठक एक मार्च के पहले हो सकती है, उन्होंने कहा कि ‘नहीं’।

ट्रंप ने कहा है कि व्यापार विवाद पर कोई समाधान उनके और शी के बीच निकट भविष्य में होने वाली बैठक पर निर्भर करेगा। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि ट्रंप उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ फरवरी में शिखर वार्ता के लिए वियतनाम जाने के बाद चीनी नेता से मुलाकात कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- भारतीय अमेरिकी सिख गुरिंदर ने चुनावी राजनीति में आने की घोषणा की

प्रमुख खबरें

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग