जम्मू कश्मीर में नहीं है लोकतंत्र, डर के साये में जी रहे लोग: गुलाम नबी आजाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2019

जम्मू। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को कहा कि पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद राज्य में लोकतंत्र नहीं है और लोग डर के साये में जी रहे हैं। राज्य के अपने छह दिवसीय दौरे के आखिर में आजाद मीडिया से बात कर रहे थे। दिल्ली रवाना होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कश्मीर में निराशा है और जम्मू के लोग भी निराश हैं। सत्तारूढ़ दल (भाजपा) के 100-200 लोगों को छोड़कर कोई भी (अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म किए जाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेश में बांटने को लेकर) खुश नहीं है।’’ 

इसे भी पढ़ें: 370 से मिली आजादी, अब मंदिरों के जीर्णोद्धार की बारी

कश्मीर में चार दिन रहकर वहां से आने के ठीक बाद उन्होंने कहा था, ‘‘मैं घाटी में ठहरने के दौरान जिन स्थानों पर जाना चाहता था, उसके 10 प्रतिशत स्थानों पर भी प्रशासन ने मुझे जाने नहीं दिया।’’ आजाद का दौरा तब मुमकिन हुआ, जब 16 सितंबर को उच्चतम न्यायालय ने उन्हें राज्य जाने की अनुमति दी थी।  प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कांग्रेस नेता को चार जिलों - श्रीनगर, जम्मू, बारामुला, अनंतनाग में लोगों से मिलने की अनुमति दी थी।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद