BJP सरकार के तहत लोगों के जीवन में कोई प्रगति नहीं हो रही : Priyanka Gandhi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2024

फतेहगढ़ साहिब। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए पूछा कि यदि देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से वृद्धि हो रही है तो लोगों के जीवन में प्रगति क्यों नहीं हो रही है। फतेहगढ़ साहिब सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमर सिंह के समर्थन में पंजाब में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए झूठ बोलने और जनता से खोखले वादे करने का आरोप लगाया। प्रियंका ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में 70 करोड़ युवा बेरोजगार हैं और बेरोजगारी 45 साल में सबसे ज्यादा है। 

इसे भी पढ़ें: विदेश में छुट्टियां मनाने वाले राहुल और जवानों के साथ दिवाली मनाने वाले मोदी बीच है मुकाबला : Amit Shah

मध्यम वर्ग और आपको राहत पहुंचाने के लिए एक भी योजना नहीं है। उन्होंने जनसभा में कहा कि प्रगति केवल टीवी पर देखी जा रही है लेकिन आपके जीवन में कोई प्रगति नहीं हो रही है। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर लोगों का जरा भी सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया। प्रियंका ने कहा, वे आपकी समस्याओं के बारे में बात नहीं करते। वे यह नहीं बताते कि महंगाई को काबू करने और बेरोजगारी कम करने के लिए वे क्या कर रहे हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केवल कांग्रेस ही जनता के बारे में बात करती है। लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में पंजाब में एक जून को मतदान होना है।

प्रमुख खबरें

BJP 2027 में Himachal Pradesh की सत्ता में लौटेगी: Shrikant Sharma

Mani Shankar Aiyar ने Pakistan से बातचीत की वकालत की, अटारी वाघा बॉर्डर पर वार्ता का दिया सुझाव

Israel के पीएम Netanyahu ने भारतीय पायलट Smit Machhar की बहादुरी को सराहा, स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

FSSAI लैब ने Dairy Whitener को बताया असुरक्षित, Nestle India ने दी सफाई