गर्मी से अभी नहीं मिलने वाली है राहत, आने वाले दिनों में और बरपाएगी कहर

By अंकित सिंह | Apr 25, 2022

देश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी लगातार जारी है। भारत के साथ ही पाकिस्तान में भी गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। दोनों ही देश वर्तमान में 40 से 50 डिग्री सेल्सियस की गर्मी का सामना कर रहे हैं। गर्मी ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। हालांकि गर्मी से फिलहाल राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। इन सबके बीच स्कॉटलैंड के मौसम विज्ञानिक के स्कॉट डंकन ने एक बड़ी चेतावनी दे दी है। स्कॉट डंका ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि खतरनाक और और झुलसाने वाली गर्मी भारत और पाकिस्तान की ओर फिलहाल बढ़ रही है।

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन संकट के बीच गेहूं निर्यात की मांग बढ़ने से मध्य प्रदेश के किसानों को फायदा

दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ने का अनुमान है, लेकिन बृहस्पतिवार तक भीषण गर्मी की संभावना नहीं है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को दी। दिल्ली के आधार स्टेशन सफदरजंग वेधशाला ने रविवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से दो डिग्री कम है। साफ आसमान के बीच सोमवार को पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने और बृहस्पतिवार तक धीरे-धीरे 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। 

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में GFS Galaxy शिप पर अटैक, 10 भारतीय सुरक्षित, 1 लापता, MEA ने जारी किया बयान

Jaisalmer में 3 जंग लड़ने वाले 92 साल के War Veteran से धोखा, Land Mafia ने हड़पी जमीन

Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार, राजधानी दहलाने की थी साजिश

T20 में Team India की हार पर मांजरेकर ने उठाए सवाल, कहा- IPL देखकर खिलाड़ियों का चयन मत करो