Arvind Kejriwal के लिए कहीं से भी नहीं आ रही राहत की खबर, 24 घंटे में तीसरा झटका, CJI ने ये क्या कह दिया

By अभिनय आकाश | Apr 10, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को उत्पाद शुल्क नीति मामले में अपनी गिरफ्तारी और प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका को उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। यह मामला भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ के समक्ष लाया गया। शीर्ष अदालत के समक्ष याचिका का उल्लेख करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह दिल्ली के मुख्यमंत्री के संबंध में एक जरूरी उल्लेख है। गिरफ़्तारी अविश्वसनीय दस्तावेज़ पर आधारित है और हमसे छुपाई गई है। इसके जवाब में सीजेआई चंद्रचूड़ ने तत्काल आधार पर याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और यह नहीं बताया कि मामले की सुनवाई आज होगी या नहीं। 

इसे भी पढ़ें: संजय सिंह को नहीं मिली केजरीवाल से मिलने की इजाजत, पूछा- तिहाड़ जेल है या हिटलर का गैस चैंबर?

उच्च न्यायालय ने आगे कहा कि रिश्वत के रूप में प्राप्त धन का इस्तेमाल 2022 के गोवा विधान सभा चुनावों में राजनीतिक प्रचार के लिए किया गया था। इसे अब शीर्ष अदालत में चुनौती दी गई है। ईडी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच 2021-22 के लिए दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति में कथित अनियमितताओं के संबंध में 17 अगस्त, 2022 को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक मामले से शुरू हुई है।

प्रमुख खबरें

Odisha Heavy Rain: मौसम विभाग ने 16 जिलों में जारी किया अलर्ट, स्कूल बंद

Karti Chidambaram ने Vijay के PM बनने के सपने को नकारा, बोले- फैन क्लब से नहीं बनती सरकार, 272 सीटें जरूरी

Chai Par Sameeksha: नई टीम से Gen Z को साधेगी BJP, क्या Vande Mataram को लेकर बैकफुट पर है Congress?

Gurugram में Rain से थमी वाहनों की रफ्तार, Expressway समेत कई प्रमुख सड़कें जलमग्न