'पैसे को लेकर रोते रहते थे कमलनाथ', शिवराज बोले- क्या कोई CM रोता है ? विकास के लिए पैसों की नहीं है कोई कमी

By अनुराग गुप्ता | Jul 07, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को शहडोल में 'जीतेंगे बूथ जीतेगी भाजपा' के तहत एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम केवल चुनाव के लिए नहीं आए हैं, जनता की जिंदगी बदलने का संदेश लेकर आए हैं। जितने विकास कार्य भाजपा ने किए हैं उतने कांग्रेस ने कभी नहीं किए। उन्होंने बर्बाद किया है और हमने आबाद किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेज बनाया। यहां पर जितने काम भाजपा सरकार ने किए क्या उतने कांग्रेस ने काम किया ? उन लोगों ने कभी विकास नहीं किया। उनके जमाने की सड़कें याद आ जाती हैं तो हालात खराब हो जाती है। अगर कोई रीवा-सीधी से शहडोल आता था तो गाड़ी टूट जाती थी और हड्डियां भी चटक जाती थी। 2003 से पहले क्या हाल था देख लो, उन्होंने बर्बाद किया और हमने आबाद किया।

कमलनाथ पर बरसे शिवराज 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 महीने के लिए कमलनाथ आए थे और तब वो रोते ही रहते थे। कहते थे कि मेरे पास पैसे ही नहीं हैं, मामा खजाना खाली कर गया। वो रोते ही रहते थे। उन्होंने कहा कि क्या कोई मुख्यमंत्री रोता है क्या ? वो कहते थे पैसा नहीं है और मैं कहता हूं कि धनपुरी के विकास के लिए पैसों की कमी नहीं है। मैंने अभी भी भरपूर पैसा दिया है और काम गिनाने के लिए अभी समय नहीं है, विकास के लिए आगे और पैसा दूंगा।

इसे भी पढ़ें: मोदी पर कमलनाथ का तंज, PM अगर किसी स्कूल में पढ़ने गए होंगे, वह भी तो कांग्रेस ने बनाया होगा 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार दिखने लगी तो कमलनाथ जी अधिकारियों को ही कोसने और धमकाने लगे। जब उन्होंने गरीबों के कल्याण की योजनाएं ही बंद कर दी थीं, तो जनता की नाराजगी को कैसे रोक सकते हैं? कांग्रेस की हार तय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ ने मुख्यमंत्री बनने पर गरीब कल्याण की जो योजनाएं रोकीं थीं, उन्हें शुरू कर दिया है। संबल योजना का लाभ दिया जा रहा है। मेरे जिनके नाम सूची से बाहर किए गए थे, उन्हें भी सूची में जोड़ा जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर