मोदी पर कमलनाथ का तंज, PM अगर किसी स्कूल में पढ़ने गए होंगे, वह भी तो कांग्रेस ने बनाया होगा

kamal nath
ANI
अंकित सिंह । Jul 4 2022 4:15PM

कमलनाथ ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री किसी स्कूल में पढ़ने गए होंगे तो वह भी कांग्रेस ने ही बनाया होगा। हालांकि यह बात उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए भी कही। उन्होंने कहा कि जिस स्कूल में शिवराज सिंह चौहान जी गए, वह स्कूल कांग्रेस ने बनाया था।

मध्य प्रदेश में नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रचार की कमान संभाल रखी है और कांग्रेस पर तीखे हमले कर रहे हैं। कांग्रेस की ओर से भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पलटवार कर रहे हैं। इसी कड़ी में कमलनाथ ने एक बार फिर से जबरदस्त तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। कमलनाथ ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री किसी स्कूल में पढ़ने गए होंगे तो वह भी कांग्रेस ने ही बनाया होगा। हालांकि यह बात उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए भी कही। उन्होंने कहा कि जिस स्कूल में शिवराज सिंह चौहान जी गए, वह स्कूल कांग्रेस ने बनाया था। दरअसल, कमलनाथ से शिवराज सिंह चौहान के उस बयान पर जवाब मांगा गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने 70 साल में गरीबी खत्म नहीं की।

इसे भी पढ़ें: 'विकास के सभी माध्यमों को हम करेंगे पूरा', CM शिवराज बोले- माफियाओं से 21,000 एकड़ जमीन छुड़ाई, अब गरीबों में बाटेंगे

कमलनाथ के इस बयान पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस ने क्या रचनात्मक और विनाशकारी काम किया है, यह देशवासियों को अच्छी तरह से पता है। यही कारण है कि कांग्रेस 2014 से चुनावों में हार रही है और भाजपा लगातार जीत रही है। उन्होंने कहा कि मोदीजी के असाधारण कार्यों से दुनिया में भारत का डंका बज रहा है और पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। इससे कांग्रेस और कमलनाथ परेशान हो गये हैं। इसलिए वे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं और मोदी जी पर व्यक्तिगत रूप से हमले कर रहे हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी मध्य प्रदेश में इस महीने होने वाले नगर निगम एवं नगर पालिका चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उद्धव सरकार के पतन को लेकर कांग्रेस नेता कमलनाथ पर कटाक्ष किया

जब उनसे सवाल किया गया कि ओवैसी ने आरोप लगाया है कि कमलनाथ और भाजपा एक ही है, तो इस पर कमलनाथ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘ये खुद का आरोप मुझ पर लगा रहे हैं। ये ओवैसी आए किस लिए थे? ये भाजपा को फायदा पहुंचाने का दौरा कर रहे हैं। केवल यही उनका लक्ष्य है।’’ एआईएमआईएम मध्यप्रदेश में इस महीने दो चरणों छह जुलाई और 13 जुलाई को होने वाले नगर निगम एवं नगर पालिका चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ रही है और ओवैसी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए जन सभाएं कर रहे हैं। ओवैसी ने शनिवार को खंडवा में नगर निगम चुनाव लड़ रहे अपने उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि कमलनाथ और मोदी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़