राजनीतिक विरोधियों को ममता ने दिखाई राह, UP का भी किया जिक्र, बोलीं- मेरे खिलाफ साजिश रचने का नहीं है कोई फायदा

By अनुराग गुप्ता | May 05, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को अपने राजनीतिक विरोधियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर किसी में भी हिम्मत है तो वो मुझे चुनौती दे सकते हैं और 11 सालों में मैंने जो भी किया है, उसका सामना कर सकते हैं। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले ज्योति बसु को हराकर ममता बनर्जी ने साल 2011 में पश्चिम बंगाल की सत्ता संभाली थी और पहली बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी थी और पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए ममता बनर्जी ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को दूसरे राज्यों से बेहतर बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आज अगर लड़कियां अगर न्याय के लिए जाती हैं तो पीड़िता को ही आरोपी बना दिया जाता है। लेकिन यहां पर ऐसा नहीं है। मैं अपने लड़के और लड़कियों को भी नही छोड़ती हूं, अगर वे दोषी हैं। हालांकि कुछ ऐसे लोग भी हैं जो फर्जी वीडियो फैलाते हैं।

साजिश रचने का कोई फायदा नहीं

उन्होंने कहा कि मुझे परवाह नहीं कि दूसरे मेरे बारे में क्या कहते हैं। मुझे अपने लोगों के लिए लोकतंत्र की परवाह है। दुर्गा पूजा मनाने वाले ईद भी मनाते हैं। हम सभी त्योहार एक साथ मनाते हैं। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी सरकार को 11 साल हो गए हैं। अगर किसी में भी हिम्मत है तो वो मुझे चुनौती दे सकते हैं और 11 सालों में मैंने जो भी किया है, उसका सामना कर सकते हैं। मेरे खिलाफ बात करने, गुमराह करने और साजिश रचने का कोई फायदा नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: ईद के मौके पर ममता बोलीं- आज देश में जो फूट डालो राज करो की नीति चल रही है, वो ठीक नहीं है 

उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए आपको सामाजिक कार्य करना होगा। आज मैं एक बार फिर अपनी माताओं और बहनों के सामने शपथ लेती हूं कि जब तक मैं नहीं जाऊंगी तब तक बंगाल के लिए काम करती रहूंगी। बंगाल हिंदुस्तान को रास्ता दिखाने का काम करेगा।

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा