आने वाले दिन साबित हो सकते हैं खतरनाक! दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में दिख सकती है भारी वृद्धि

By रेनू तिवारी | Oct 21, 2022

नयी दिल्ली। सर्दियों के आते ही दिल्ली वालों का दम घुटने लगता हैं। पंजाब हारियाण में जलाई गयी पराली दिल्ली में प्रदूषणों के कारणों में से एक मुख्य कारण बनती हैं। सरकार ने दिल्ली में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए कई तरह के प्रतिबंद लगाएं हैं। दिवाली पर अगर किसी को पटाखें जलाते पाया गया तो उसपर एक्शन लिया जाएगा। वहीं कोयला प्रयोग करके चलाई जा रही फेक्टरी पर भी कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगाया गया हैं। 

इसे भी पढ़ें: बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक है केला और दूध

पटाखों से होने वाला उत्सर्जन तथा पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने से वायु गुणवत्ता और बदतर होगी। सीएसई ने कहा कि इस साल दिवाली पहले ही आ रही है, ‘‘जिसका मतलब है कि गर्म मौसम और हवा की स्थितियां प्रदूषण को कम करने में मदद करेगी जो दिवाली की रात के समारोहों का हिस्सा बन गया है। पिछले दो साल के मुकाबले इस बार पराली जलाने से निकलने वाले धुएं ने क्षेत्र में अभी तक वायु गुणवत्ता पर असर नहीं डाला है और अक्टूबर की शुरुआत में बारिश ने भी हवा को अभी तक अपेक्षाकृत साफ रखा है।

प्रमुख खबरें

Mahindra Racing ने London E-Prix में हासिल किया तीसरा स्थान, की रिकॉर्ड की बराबरी

Ashwini Vaishnaw ने Railway स्टेशनों पर सुरक्षित पेयजल तुरंत सुनिश्चित करने के दिए आदेश

Israel में भारतीय समुदाय ने धूमधाम से मनाया Independence Day, राजदूत जे.पी. सिंह भी हुए शामिल

Durand Cup के सेमीफाइनल में पहुंची SC Delhi, 19 अगस्त को East Bengal FC से होगी भिड़ंत