भोपाल AIIMS के निदेशक को हटाने की उठी मांग, सांसद समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने लिया ये फैसला

By सुयश भट्ट | Jul 13, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एम्स ले डायरेक्टर की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने डायरेक्टर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। बता दें कि जिले की समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों ने एक सुर में भोपाल एम्स के डायरेक्टर सरमन सिंह को हटाने मांग उठाई है। वहीं सांसद ने कहा कि एम्स डायरेक्टर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। कोरोना काल में उन्होंने नकारात्मक स्वभाव के साथ काम किया। जिसके बाद  प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति के बाद एम्स के डायरेक्टर को बदलने के लिए प्रस्ताव दिल्ली भेजा जाएगा।

वहीं भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बयान देते हुए कहा कि जिले में अधिकांश ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो गए है। अस्पतालों में 8 हजार बेड की व्यवस्था भी सरकार की तरफ से हो चुकी है। वहीं उन्होंने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि होशंगाबाद रोड स्थित बावड़िया कला ब्रिज का नाम स्वर्गीय बाबूलाल गौर के नाम पर होगा।

प्रमुख खबरें

रूस की लैब में कर्मी की मौत पर WHO की रिपोर्ट, बीमारी की पुष्टि के लिए अतिरिक्त जांच जरूरी

Donald Trump का कवरेज रोकने वाले टीवी चैनलों पर US Justice Department ने शुरू की जांच

Starlink से भारतीय ग्राहकों को मिलेगा फायदा, Elon Musk ने मुकेश अंबानी के समर्थकों को घेरा

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर