खांडव उपचुनाव को लेकर कांग्रेस में मचा घमासान , बीजेपी ने कसा तंज

By सुयश भट्ट | Jul 31, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपनी तैयारियों में लगी हुई है। इस उपचुनाव में सबका ध्यान खंडवा सीट पर है। इस सीट को लेकर कांग्रेस के भीतर खींचतान जारी है। बताया जा रहा है कि टिकट के दावेदार और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव की नाराजगी के बाद अब इस सीट से आदिवासी समाज को टिकट देने की मांग उठ रही है।

दरअसल कांग्रेस से स्थानीय विधायक झूमा सोलंकी ने कांग्रेस हाईकमान से आदिवासी समाज को टिकट देने की मांग की है। उन्होंने हाईकमान से कहा कि खंडवा से आदिवासी समाज को टिकट दिया जाए। सामान्य कोटे वाली इस लोकसभा में 8 विधानसभा है जिसमें कि 4 सीटें आरक्षित है।

वहीं उन्होंने यह कहा कि खंडवा लोकसभा सीट में 6 लाख से ज्यादा आदिवासी वोटर हैं। और इसीलिए विधायक में दावा करते हुए कहा है कि आदिवासी समाज को टिकट देने से यह वोटर निर्णायक साबित होंगे और पार्टी की जीत होगी।

इसे भी पढ़ें:कांग्रेस का दावा , प्रदेश में जल्द ही निकल सकती है मुख्यमंत्री पद की गोपनीय वेकैंसी 

बता दें कि आदिवासी को टिकट देने की मांग पर बीजेपी ने कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा है। अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस में हिम्मत नहीं है किसी सामान्य सीट से आदिवासी को टिकट दे। यह हिम्मत सिर्फ बीजेपी में है, जो सामान्य सीट से विजयपुर मे आदिवासी को टिकट दिया था। 

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक