राज्यसभा सदस्य बनने के लिए कांग्रेस में खड़ा हुआ बवाल, अब सोनिया गांधी से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे अजय सिंह

By सुयश भट्ट | Mar 25, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में राज्यसभा सांसद बनने के लिए अब सभी अपनी लॉबिंग करने में जुट गए है। दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है लेकिन मौका किसे मिलेगा यह हाईकमान ही तय करने वाला है। कांग्रेस के बड़े नेता दिल्ली दरबार में दस्तक दे रहे हैं। और अपने-अपने स्तर पर लॉबिंग करने में नेता जुट गए हैं।

दरअसल कमलनाथ, अरुण यादव के बाद अब अजय सिंह, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे हुए हैं। उन्होंने सोनिया गांधी से मिलने के लिए समय मांगा है। जानकारी के अनुसार इससे पहले अरुण यादव ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

इसे भी पढ़ें:शिवराज कैबिनेट की 2 दिवसीय चिंतन बैठक, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी जानकारी 

आपको बता दें कि जून में मध्य प्रदेश से एक राज्यसभा सीट खाली हो रही है। जून में कांग्रेस राज्यसभा सांसद विवेक तंखा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। जानकारी मिली है कि जी 23 ग्रुप से जुड़े होने के चलते तन्खा को कांग्रेस दोबरा राज्यसभा भेजने के मूड में नहीं है। तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी तन्खा पर डोरे डाल रहे हैं, तन्खा भी राज्यसभा जाना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

नॉर्वे के Coach का दावा तार से टकराई गेंद, FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप

England Cricket में Bazball युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश