AC में हुआ धमाका, पोतियों की शादी में आए दादा की, हुई मौत

By रितिका कमठान | May 01, 2024

राजस्थान के बूंदी जिले में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां शादी की तैयारियां अचानक दर्दनाक मातम में तब्दील हो गई। यहां दो पोतियों की शादी में शिरकत करने पहुंचे दादा की मौत हो गई है। शादी के माहौल में ही ऐसा हादसा हुआ जिसमें बुजुर्ग की मौत हो गई है। घटना एक मैरिज हॉल शहनाई गार्डन में हुई है। यहां एक एसी लगा हुआ था, जिसके फंटने से घटना घटी और बुजुर्ग की मौत हो गई, जिसके बाद शादी के घर में मातम पसर गया है।

टेंट में कुछ लोग भी बैठे थे, जिसमें पोतियों के दादा भी शामिल थे। टेंट में बैठे लोगों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई मगर 75 वर्षीय लाल मोहम्मद भाग नहीं सके और टेंट की आग में फंस गए। इस आग में फंसने से उनकी मौत हो गई। हालांकि कुछ मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। मगर तबतक उनकी मौत हो चुकी थी।

प्रमुख खबरें

Nandigram Bypoll: BJP प्रत्याशी की उम्र विवाद पर Calcutta High Court में सुनवाई

N Chandrasekaran की नियुक्ति पर बोले Sharad Pawar, Tata Trusts के अधिकारों का हो पूरा सम्मान

Myanmar Drone Camp मामले में दिल्ली कोर्ट ने 6 यूक्रेनी नागरिकों को दी Default Bail

Ladakh हिंसा मामले में बड़ा फैसला, उपराज्यपाल ने 20 लोगों पर दर्ज केस वापस लिए