Nuh में तनाव पैदा होने की आशंका के बारे में खुफिया जानकारी नहीं थी : गृह मंत्री विज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2023

चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि नूंह जिले में धार्मिक शोभायात्रा के मद्देनजर तनाव पैदा होने की आशंका के बारे में उनके पास कोई खुफिया जानकारी नहीं थी। 31 जुलाई को इस शोभायात्रा पर हमला हुआ था। विज ने नूंह में भड़की हिंसा से संबंधित सवाल के जवाब में शुक्रवार को कहा, ‘‘मैंने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) और पुलिस महानिदेशक से पूछा। उन्होंने भी यह कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।’’ विज ने कहा, ‘‘पता नहीं यह (खुफिया जानकारी) किसी के पास थी या नहीं, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Rajouri :सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच दूसरे दिन भी भुठभेड़, लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह

नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की शोभायात्रा पर भीड़ के हमला करने के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा में दो होम गार्ड और एक इमाम समेत छह लोगों की मौत हो गई। विज ने कहा कि सांप्रदायिक झड़पों के संबंध में अब तक कुल 216 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 को एहतियातन हिरासत में लिया गया है तथा 104 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। नूंह में हिंसा भड़काने में पाकिस्तान के कुछ सोशल मीडिया अकाउंट की भूमिका संबंधी रिपोर्ट के बारे में पूछने पर गृह मंत्री विज ने कहा कि ये सभी तथ्य पुलिस की जानकारी में हैं और इसकी जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद निष्कर्ष साझा किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

IMC में PM Modi बोले, Digital India से खत्म हुआ डिजिटल डिवाइड, हर जिले तक पहुंचा 5G

Rajeev Chandrasekhar ने VD Satheesan पर लगाया आरोप, कहा फर्जी प्रदर्शनों से जनता को न भटकाएं

8 October, 2026 Stock Market Updates: RBI ने 5.50% तक बढ़ाया Repo Rate, शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty में मिला-जुला रुख

EC विरोध पर BJP नेता Nitin Nabin ने Rahul Gandhi को घेरा, कहा- अगर हिम्मत है तो इस्तीफा दें