भाजपा नेता के मूर्छित होने के समय घटनास्थल पर ना कोई पुलिस थी, ना ही भगदड़ मची थी: बिहार पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2023

पटना। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के ‘विधानसभा मार्च’ में हिस्सा लेने के दौरान एक भाजपा नेता की मौत को लेकर पटना पुलिस ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि नेता के मूर्छित होने के समय घटनास्थल पर ना तो कोई पुलिस कर्मी मौजूद था और ना ही उक्त स्थान पर कोई भगदड़ मची थी। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया है कि जहानाबाद के पार्टी महासचिव विजय सिंह की ‘‘बर्बर’’ पुलिस लाठीचार्ज में मौत हो गई। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा ने बृहस्पतिवार देर शाम संवाददाताओं से कहा कि अभी तक की जांच में पता चला है कि विजय सिंह डाक बंगला चौराहा नहीं पहुंचे थे और इसी बीच वहां भगदड़ की खबर मिलने के बाद वह डाकबंगला की तरफ नहीं गए।

प्रमुख खबरें

जेल में बंद TMC नेता सुजीत बोस के वकील जबरन चैंबर में देखना चाहते थे रिकॉर्ड, जज ने खुद को केस से किया अलग

World Championship: PV Sindhu और Ayush Shetty बाहर, Treesa-Gayatri ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Rajasthan Assembly में Congress विधायकों का हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 1 बजे तक स्थगित

Kochi Metro का नाम बदलने की कोई मंजूरी नहीं दी: केरल सीएम VD Satheesan