पुरानी सरकारों में मुश्किल था रसोई गैस कनेक्शन और सिलेंडर मिलना, गरीबों को अब नि:शुल्क मिलता है : योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि राज्य की पूर्ववर्ती सरकारों में रसोई गैस कनेक्शन और सिलेंडर लेना बहुत मुश्किल था, लेकिन मौजूदा सरकार गरीबों को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दे रही है।

इसे भी पढ़ें: योगी ने किसानों को दिया तोहफा : गन्ना मूल्य में प्रति कुंतल 25 रुपये का इजाफा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को बिना किसी भेदभाव के आवास की सुविधा उपलब्ध करायी गयी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10 करोड़ देशवासियों को शौचालय की सुविधा सुलभ करायी गयी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी सफल और प्रभावी तरीके से देश की 125 करोड़ आबादी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

उन्होंने वैश्विक मंच पर देश का सम्मान बढ़ाया है और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जाति, मत, मजहब आदि के आधार पर नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं तथा अन्तिम पायदान के व्यक्ति को ध्यान में रखकर लागू किया है।

योगी ने प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्षों में 56 प्रतिशत महिलाओं के होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिला पंचायत के रूप में निर्वाचित प्रत्येक व्यक्ति का अपना कार्यक्षेत्र एवं पृष्ठभूमि है।

इसे भी पढ़ें: गुर्जर समाज की महापंचायत में हिस्सा लेने आए लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

परिवार के संचालन में विशिष्ट संवाद एवं समन्वय की जरुरत पड़ती है। इसका महिलाओं का अपना अनुभव होता है। जिला पंचायतों को इसका लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शीर्ष संस्था से जाने वाला संदेश क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत से होता हुआ अंतिम पायदान के व्यक्ति तक जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारियों के साथ पारस्परिक संवाद एवं समन्वय के साथ कार्य करें।

प्रमुख खबरें

फ्रांस का पायलट निकला राफेल का गद्दार? China एजेंट वाले खुलासे से मचा हड़कंप!

सावन में नेपाल को सुलगाने वाले कौन, जल उठा पूरा देश! भारत की सीमा पर हाई अलर्ट

Cancer research: आनुवंशिकी और डीएनए क्षति से तय होता है फेफड़ों के कैंसर का जोखिम

West Bengal के बर्धमान से गिरफ्तार हुआ Jaish-e-Mohammed का संदिग्ध आतंकी हामिद मंडल