बिहार कांग्रेस में होगा बड़ा परिवर्तन, प्रदेश अध्यक्ष पद से मदन मोहन झा का इस्तीफा, इन्हें मिल सकती है कमान

By अंकित सिंह | Apr 15, 2022

कांग्रेस के लिए कहीं भी कुछ अच्छी खबर मिलती दिखाई नहीं दे रही है। पांच राज्यों में हुए चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी में बिखराव और टूट तो नजर आ ही रहा था, अब बिहार कांग्रेस में भी कुछ अच्छा दिखाई नहीं दे रहा है। बिहार में कांग्रेस के प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखी गई है और यही कारण है कि बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद से मदन मोहन झा ने अपना इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि मदन मोहन झा से इस्तीफा लिया गया है। हालांकि यह बात भी सच है कि उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि बिहार में कांग्रेस की स्थिति जितनी खराब हो रही है उसका जिम्मेदार मदन मोहन झा ही है। लगभग 4 साल तक मदन मोहन झा बिहार में प्रदेश अध्यक्ष रहे। हालांकि इस्तीफा देने के बाद मदन मोहन झा ने साफ तौर पर कहा कि मैंने 6 महीना पहले ही आलाकमान के समक्ष अपना इस्तीफा दे दिया था। मेरा कार्यकाल पूरा हो गया था। बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि मदन मोहन झा (बिहार कांग्रेस अध्यक्ष) आए थे। उन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया था। एमएलसी चुनाव परिणामों के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस बनाने और नई समिति बनाने का समय आ गया है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द नई कमेटी बनेगी। हालांकि आनन-फानन में ही मंगलवार को मदन मोहन झा को दिल्ली बुलाया गया था। पार्टी ने अपने नाम पर भी विचार करना शुरू कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद