नौकरियों को लेकर आने वाला हैे बड़ा संकट, फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रांसपोर्ट डीलरशिप की होगी बुरी स्थिति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2020

नयी दिल्ली। वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने आशंका जताई है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से डीलरों के स्तर पर बड़े पैमाने पर नौकरियां जा सकती हैं। फाडा का मानना है कि डीलरों के स्तर पर काम करने वालों को बड़ी संख्या में रोजगार से हाथ धोना पड़ सकता है। यह स्थिति पिछले साल से अधिक बुरी होने वाली है जबकि वाहन बाजार में लंबे समय तक जारी सुस्ती की वजह से करीब दो लाख लोगों को नौकरी गंवानी पड़ी थी।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में रविवार को भाजपा करेगी रैली, स्मृति ईरानी आत्मनिर्भर भारत अभियान के बारे में देंगी जानकारी

बिक्री में भारी गिरावट के बीच पिछले साल मई से जून के दौरान देश भर में वाहन डीलरशिप द्वारा करीब दो लाख नौकरियों की कटौती की गई थी। हालांकि, काले ने इसके साथ ही कहा कि कोविड-19 की वजह से किस तरह की नौकिरयों में कमी आएगी, इसकी स्पष्ट तस्वीर इस महीने के अंत तक ही सामने आएगी। अप्रैल और मई में पूरी तरह लॉकडाउन रहा, ऐसे में आप यह अंदाजा नहीं लगा सकते कि मांग की स्थिति अब क्या रहेगी। उन्होंने कहा कि जून के अंत तक ही यह पता चलेगा कि इस महामारी ने अर्थव्यवस्था को कितनी चोट पहुंचाई है। कौन सा बाजार क्षेत्र, शहरी और ग्रामीण में से, अधिक प्रभावित हुआ है। या फिर दोनों पर असर पड़ा है। साथ ही यह भी पता चलेगा कि उच्च वर्ग या मध्यम वर्ग पर कोविड-19 की मार अधिक पड़ी है।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू