RSS के फिल्म महोत्सव में हेमा मालिनी और सनी देओल समेत जुटेंगी कई हस्तियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) द्वारा अगले साल फरवरी में आयोजित किए जाने वाले भारतीय चित्र साधना फिल्म महोत्सव में निर्देशक सुभाष घई, अभिनेत्री हेमा मालिनी और अभिनेता सनी देओल सहित कई बॉलीवुड कलाकारों के शिरकत करने की उम्मीद है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की संचार इकाई इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र (आईवीएसके) ने बताया कि यह तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव अगले साल 21 फरवरी से अहमदाबाद में आयोजित होगा।

इसे भी पढ़ें: रांची में बोले RSS प्रमुख, भारत एक दिन फिर विश्व गुरू बनेगा

आईवीएसके ने बताया कि फिल्म निर्माता घई इसके मुख्य संचालनकर्ताओं में से एक होंगे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ताओं और उसकी विचारधारा से जुड़े लोगों ने भारतीय चित्र साधना की शुरुआत की और इस फिल्म महोत्सव का पिछले दो सालों से आयोजन कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Karnataka Sex Scandal । हजारों अश्लील वीडियो से भरे Pen Drive की क्या है कहानी? क्यों देश छोड़कर भागने पर मजबूर हुए Prajwal Revanna

जनता की भावनाओं को समझते ही ‘400 पार’ का नारा भूल गयी भाजपा : Akhilesh Yadav

Rajasthan : नाकाबंदी के दौरान वाहन की जांच कराने से मना करने पर BJP का निलंबित नेता गिरफ्तार

कारसेवकों पर गोलियां चलाने वालों और राम मंदिर बनाने वालों में से किसी एक को चुनना होगा : Amit Shah