मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच 15 अप्रैल तक नहीं होगा बस आवागमन, स्कूल/कालेज में नहीं होगा शिक्षण कार्य

By दिनेश शुक्ल | Mar 31, 2021

भोपाल। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए  मध्यप्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश आने-जाने वाली बसों पर रोक 15 अप्रैल 2021 तक बढ़ा दी है। इससे पहले यह रोक 30 मार्च तक के लिए लगाई गई थी। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में महाराष्ट्र से आने वाली बसें तथा मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र जाने वाली बसों का आवागमन दिनाँक 15 अप्रैल 2021 तक प्रतिबंधित रखा जावे। साथ ही  भोपाल, इंदौर,  जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगौन एवं रतलाम शहरों में  दिनाँक 15 अप्रैल,2021 तक समस्त स्कूल/कॉलेज में शिक्षण बंद रहेगा। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं