किसी भी नए कोरोना वायरस वेरिएंट से भर्ती पर असर नहीं पड़ेगा: सर्वेक्षण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2022

मुंबई|  देश के महामारी से उबरने के बीच अधिकांश क्षेत्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों (73 प्रतिशत) का मानना ​​​​है कि कोविड-19 की किसी नई लहर के कारण भर्ती प्रक्रिया पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। एक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई है।

यह सर्वेक्षण, बैंकिंग और वित्त, इंजीनियरिंग, शिक्षा, एफएमसीजी, आतिथ्य, मानव संसाधन समाधान, आईटी, आईटीईएस और बीपीओ, लॉजिस्टिक्स, विनिर्माण, मीडिया, तेल और गैस, और फार्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों में 1,468 अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच ऑनलाइन किया गया।

इसके अलावा, सर्वेक्षण से पता चला कि 69 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं को वायरस के नए वेरिएंट के आने से नौकरी की असुरक्षा की भावना के बढ़ने की आशंका नहीं है।

यह पूछे जाने पर कि क्या नए वेरिएंट का डर अधिक हानिकारक हो सकता है, 71 प्रतिशत से अधिक ने कहा कि यह उतना गंभीर नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

अब खुलकर आ गए राहुल-प्रियंका, PM आवास के पास धरने पर बैठे, हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद

अब यूरोप में सीधे घुस जाएंगी ईरानी मिसाइलें? IRGC ने दी ऐसी धमकी, कांपे अमेरिका के दोस्त

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़के बॉलीवुड सितारे, Riteish Deshmukh से लेकर Sonakshi Sinha ने उठाए सवाल

iPhone 18 Pro की तैयारी के बीच iPhone 17 Pro की कीमतों में भारी गिरावट, ऑनलाइन मिल रही Best Deal