Health Tips: ओवरथिंकिंग को कम करने में बेहद फायदेमंद हैं ये 3 हस्त मुद्राएं, आज से करें शुरू

By अनन्या मिश्रा | Jul 07, 2023

कई बार व्यक्ति किसी चीज के बारे में बहुत ज्यादा सोचने लगता है। इस स्थिति को ओवरथिंकिंग कहते हैं। जब किसी भी फैसले को लेने से पहले उस पर काफी समय तक विचार किया जाता है। हालांकि यह इंसान का नेचुरल स्वभाव माना जाता है। लेकिन जब यह स्वभाव ज्यादा बढ़ जाता है तो यह ओवरथिंकिंग का रूप लेने लगती है। ओवरथिंकिंग ज्यादा बढ़ने पर व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार हो सकता है। जो व्यक्ति ओवरथिंकिंग करता है, उसो अच्छी नींद नहीं आती है। ऐसा व्यक्ति हर छोटी बातों के बारे में काफी ज्यादा सोचने लगता है। उसे हर समय अपने भविष्य का खतरा सताता रहता है।

इसे भी पढ़ें: Baby Feeding: जन्म से लेकर 1 साल तक के बच्चे को ऐसे करवानी चाहिए फीडिंग, मिलेगा बेहतर विकास

ज्ञान मुद्रा

बता दें कि ओवरथ‍िंक‍िंग की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए ज्ञान मुद्रा बेहद फायदेमंद होता है। ज्ञान मुद्रा की मदद से आप अपनी मेमोरी, ज्ञान और ध्यान को बढ़ा सकते हैं। इस मुद्रा को आप खड़े होकर, बैठकर या लेटकर भी कर सकते हैं। जब भी यह मुद्रा करें तो इस बात का ध्यान रखें कि आपकी पीठ एकदम सीधी होनी चाहिए। इस मुद्रा को करने के लिए आपको अपनी इंडेक्स फिंगर को अंगूठे से जोड़ना होता है। इस मुद्रा को करते समय सामान्य रूप से सांस लेते रहें और अपनी सांस पर फोकस करें। 

पृथ्‍वी मुद्रा

अगर आप भी जरूरत से ज्यादा सोचते हैं और अपनी इस आदत को बदलना चाहते हैं तो आपको पृथ्वी मुद्रा करनी चाहिए। इस मुद्रा को करने के लिए सबसे छोटी उंगली और रिंग फिगर को अंगूठे से जोड़ें। इस मुद्रा को करने से आपकी थकान दूर होगी और आप ओवरथिंकिंग को कम कर सकेंगे। इस मुद्रा को प्रतिदिन सुबह-शाम 20 मिनट तक कर सकते हैं। जरूरी नहीं है कि आप इस मुद्रा को खाली पेट करें। इस मुद्रा को आप कभी भी कर सकते हैं। हालांकि इस मुद्रा को सुबह के समय करने से ज्यादा फायदा मिलता है।

वायु मुद्रा

अगर आप भी ओवरथिंकिंग से परेशान हैं तो वायु मुद्रा इसे कम करने में आपकी मदद कर सकती है। वायु मुद्रा उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है, जो तनाव का शिकार रहते हैं। इस मुद्रा को करने से आपको ज्वाइंट्स या अर्थराइटिस के दर्द से भी राहत मिलती है। वायु मुद्रा हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने के ल‍िए भी फायदेमंद होती है। वायु मुद्रा को करने के लिए आप अपनी इंडेक्स फिंगर को मोड़कर अंगूठे के ऊपर रखें। यह मुद्रा इस तरह से बनानी है कि अंगूठे का टिप उंगली के ऊपर आए। इस मुद्रा को आप सुबह के समय 15-20 मिनट के लिए कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को Delhi High Court से झटका, शांति बॉण्ड नोटिस में दखल से इनकार

Akhilesh Yadav और सपा नेताओं के खिलाफ UP के तीन जिलों में लगे विवादित होर्डिंग

China Border पर स्थिति को लेकर Owaisi ने उठाई संसद सत्र बुलाने की मांग

Punjab Assembly से कांग्रेस विधायक Sukhpal Khaira मौजूदा सत्र के लिए सस्पेंड